फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Change in weather brought relief from heat wave

Yamuna Nagar News: बदले मौसम ने दिलाई लू से राहत

Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Change in weather brought relief from heat wave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहाड़ों में बदले मौसम का असर सोमवार को जिले में भी दिखाई दिया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी व लू से राहत मिली है। कई दिनों से लोग लू व तेज धूप से परेशान थे। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से शाम तक हल्के बादल भी छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार तक लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 12 मई तक लोगों को लू से छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि मौसम परिवर्तनशील रहेगा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर आ गया था।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में बादल छाने से अधिकतम तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान 34 डिग्री पर आने की संभावना है। सरोजिनी कॉलोनी निवासी विकास व परमजीत ने बताया कि चार दिन तक लू ने काफी बेहाल करके रखा। अप्रैल के महीने में ही लू चलने लगी है। इससे दोपहर के समय तो घर से निकलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को ठंडी हवाएं चली तो मौसम सुबह के समय सुहावना हो गया। अब तेज धूप जरूर है, लेकिन हवाएं चलने से राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed