Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chaitanya and Nilesh stood first in the rope-jumping competition

Yamuna Nagar News: रस्सी कूद प्रतियोगिता में चैतन्य और निलेश प्रथम

Tue, 24 Nov 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Chaitanya and Nilesh stood first in the rope-jumping competition
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। होली मदर पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद मेले में सोमवार को पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। बाधा दौड़, बोरी दौड़, तीन टांगों की दौड़, 50 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ और संतुलन दौड़ में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
रस्सी कूद प्रतियोगिता में चैतन्य और निलेश प्रथम रहे। चेन दौड़ में आयुष, अर्नव, परनीत और अदिति ने पहला स्थान हासिल किया। पिरामिड दौड़ में विवान और नव्या, मेंढक दौड़ में वंश और हार्दिक, गुब्बारा दौड़ में विनायक और ईशान तथा गेंद और टोकरी दौड़ में सैम और शनाया विजेता रहे। संतुलन दौड़ में ऋषभ, तनिष और आराध्या ने बाजी मारी। तीन टांगों की दौड़ में अरमान, अनंत और जयंत ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में शाश्वत, हर्षल, आरोही और नूरप्रीत ने जीत दर्ज की। बाधा दौड़ में नीरव और कुनाल, दो टांगों की दौड़ में खुशाल और नवदीप तथा नींबू-चम्मच दौड़ में अनम और जानवी प्रथम रहे। इसके अलावा बच्चों ने मकड़ी दौड़ और थैला टांगने जैसी प्रतियोगिताओं में भी अपनी फुर्ती और संतुलन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या मोनिका शर्मा ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को विभिन्न सदनों के बीच कबड्डी, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे। विद्यालय के चेयरमैन जीएस शर्मा ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संस्थान

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed