{"_id":"699ca1eb5329dbacc40f6824","slug":"celebrated-the-birthday-of-sahibzada-ajit-singh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151894-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साहिबजादा अजीत सिंह का जन्मदिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साहिबजादा अजीत सिंह का जन्मदिवस मनाया
Tue, 24 Feb 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरूद्वारा साहिब सिंह सभा में भजन कीर्तन करता रागी जत्था। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रथम पुत्र साहिबजादा अजीत सिंह का जन्मदिवस गुरुद्वारा सिंह सभा, जगाधरी वर्कशॉप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में सुंदर दीवान सजाया गया, जिसमें कीर्तनी रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन कर संगत को गुरु वाणी से जोड़ा।
स्त्री सत्संग जत्था तथा भाई सरबजीत सिंह (पटना साहिब वाले) जत्थे ने भी हाजिरी भरते हुए कीर्तन किया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर अरदास की। बाबा बलविंदर सिंह ने बताया कि साहिबजादा बाबा अजीत सिंह सेवक दल हर वर्ष संगत के सहयोग से यह आयोजन करता है।
भाई परगट सिंह ने साहिबजादा अजीत सिंह के अदम्य साहस, वीरता और धर्म के प्रति अटूट समर्पण का उल्लेख करते हुए चमकौर के युद्ध में उनके बलिदान की कथा सुनाई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक अमरीक सिंह ने बताया कि गुरु रामदास गुरमत अकादमी की ओर से गुरमत प्रचार किया गया। इस मौके पर भाई प्रभजीत सिंह, दौलत सिंह, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।