Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sisters applied the tilak, and brothers gave gifts

Yamuna Nagar News: बहनों ने किया तिलक, भाइयों ने दिए उपहार

Thu, 12 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sisters applied the tilak, and brothers gave gifts
संतनगर में दूज पर्व पर भाई पार्थ का तिलक करती जान्या। पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उपहार भेंट किए।
सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया। इस बार दो दिन अमावस्या होने के कारण भाई दूज का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पर्व को लेकर विवाहित बहनों के घर भाइयों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भाई अपनी बहनों के घर मिठाई और दूज का शगुन लेकर पहुंचे। बहनों ने घरों की चौखट पर भाइयों का स्वागत किया। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी आरती उतारी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनका मान बढ़ाया। कई घरों में बहनों ने भाइयों को भोजन करवाकर त्योहार की रस्म निभाई। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की अनीता, नीरज, कामना, अनामिका, सुमन, रानी देवी, पिंकी, कुसुम और रोशनी ने बताया कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। इसमें बचपन की यादें, छोटी-छोटी नोकझोंक, आपसी विश्वास और एक-दूसरे के प्रति परवाह जुड़ी होती है। भाई दूज का पर्व इस रिश्ते को और मजबूत बनाने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। ऐसे पर्व नई पीढ़ी को भी पारिवारिक रिश्तों, संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। बहनों ने सभी भाई-बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रिश्तों में प्रेम, विश्वास और सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए।

संतनगर में दूज पर्व पर भाई पार्थ का तिलक करती जान्या। पाठक

संतनगर में दूज पर्व पर भाई पार्थ का तिलक करती जान्या। पाठक

संतनगर में दूज पर्व पर भाई पार्थ का तिलक करती जान्या। पाठक

संतनगर में दूज पर्व पर भाई पार्थ का तिलक करती जान्या। पाठक

संतनगर में दूज पर्व पर भाई पार्थ का तिलक करती जान्या। पाठक

संतनगर में दूज पर्व पर भाई पार्थ का तिलक करती जान्या। पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed