फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CCTV cameras installed in Devdhar village

Yamuna Nagar News: देवधर गांव में लगवाए सीसीटीवी कैमरे

Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed in Devdhar village
देवधर में सड़क किनारे सीसीटीवी लगवाते थाना प्रभारी। स्वयं - फोटो : मृतक राजन का फाइल फोटो। स्त्रोत: क्षेत्रीय नागरिक
प्रतापनगर। प्रतापनगर पुलिस ने ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव देवधर व आसपास के क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। इसके तहत गांव के मुख्य द्वारों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि देवधर और आसपास के गांवों में नशे तथा नशेड़ियों से संबंधित शिकायतें पिछले कई दिनों से पुलिस को मिल रही थीं।इस पर पुलिस ने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके बाद ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव के प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed