फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and jewelery worth three lakhs stolen from house and sugarcane pulley

Yamuna Nagar News: घर व गन्ने की चरखी से तीन लाख की नकदी व गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth three lakhs stolen from house and sugarcane pulley
चोरों ने गांधी नगर के लक्ष्मी नगर कैंप में घर व गांव शाहपुर 302 स्थित गन्ने की चरखी पर चोरी की। कैंप स्थित घर से चोर 15 हजार की नकदी व गहने चुरा ले गए। वहीं, गन्ने की चरखी से दो लाख 90 हजार रुपये से भरा बैग व दो मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गुलफाम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव शाहपुर निवासी ओमपाल से गन्ने की चरखी ठेके पर ली हुई है। वह अपने भाईयों के साथ चरखी पर ही रहता है। 10 अक्तूबर को वह घर से चरखी चलाने के लिए दो लाख 90 हजार रुपये लेकर आया था। उसने रात को सोने से पहले पैसों से भरे बैग को चरखी पर बने कमरे में रख दिया। सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि कमरे से पैसों से भरा बैग व दो मोबाइल गायब है। यह देखकर वह परेशान हो गया। उसने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, लक्ष्मी नगर कैंप निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात अक्तूबर को परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से 15 हजार रुपये व चार तोले सोने की चेन गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed