{"_id":"6719736a5a006007350746b4","slug":"case-registered-against-unknown-driver-in-bus-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127366-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस हादसे के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस हादसे के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती नगर। रोडवेज बस हादसे के मामले में नया बात सामने आई है। हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल यात्री की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बस चालक की तलाश की जा रही है। उधर, रोडवेज के अधिकारी का कहना है कि बस चालक ने बड़ा हादसा होने से बचाया था।
उल्लेखनीय है मंगलवार को मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर यमुनानगर से अंबाला जा रही रोडवेज बस अचानक टोल के डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे। घायलों को जगाधरी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में घायल यात्री दिव्या निवासी अमर विहार काॅलोनी ने थाना छप्पर में एक शिकायत दी। दिव्या का कहना है कि हाईवे पर पहुंचकर बस को तेजी से दौड़ाना शुरू कर दिया था। जिस कारण हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वर्जन
शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा मामले में जांच चल रही है।
-रामपाल शर्मा, एसएचओ, थाना छप्पर।
-- -- -- -
वर्जन
बस चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है यह उनकी जानकारी में नहीं हैं, बल्कि चालक ने तो बड़ा हादसा होने से बचाया था उसके ऊपर क्यों केस दर्ज होगा। बस का प्रेशर पाइप फटने से बस अनियंत्रित हो गई थी।
विज्ञापन
-संजय रावल, महाप्रबंधक, रोडवेज यमुनानगर।