{"_id":"acc8c881b7d0e0ff72629776d2c849d6","slug":"case-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनेटरी इंस्पेक्टर ने सीटीएम को दी जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनेटरी इंस्पेक्टर ने सीटीएम को दी जान से मारने की धमकी
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में स्वच्छता अभियान की बैठक के दौरान जगाधरी सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन द्वारा सीटीएम विजेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी देने तथा गाली गलौच करने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने सीटीएम की शिकायत पर सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। वहीं पुलिस जांच की बात कह रही है।
शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल के मुताबिक मंगलवार देर शाम को पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में स्वच्छता अभियान के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सीटीएम विजेंद्र सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन सहित शहर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान किसी मुद्दे को लेकर सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन ने जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया जो सीटीएम को अखर गया।
उन्होंने चुप बैठने की हिदायत दे डाली। मामला ठंडा होने के बजाय बिगड़ गया। शहर पुलिस को दी शिकायत में सीटीएम ने आरोप लगाया है कि सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन ने बैठक के दौरान उनके साथ गाली गलौच किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने सीटीएम की शिकायत पर अनिल नैन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिनभर चर्चा का विषय बना रहा मामला
सीटीएम और सेनेटरी इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद का मामला बुधवार को दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले ने अधिकारियों के आपसी सामंजस्य की पोल खोल दी है। स्वच्छता अभियान को लेकर बुलाई गई मीटिंग में इस प्रकार की बात का सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने साधी चुप्पी
सीटीएम तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद के मुद्दे के बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। डीसी एसएस फुलिया का कहना है कि वे बाहर हैं, इसलिए इस मुद्दे पर बात नहीं कर सकेंगे। जब सीटीएम के मोबाइल नंबर 9416318732 पर संपर्क किया, तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। साथ ही वे सफाई देते नजर आए कि उन्हें इस बारे में कोई बात नहीं करनी है। जब उनसे पूछा कि उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत क्यों दी है, तो उन्होंने विभागीय मुद्दा बताते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन का कहना कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी अपने सीनियरों को दे दी है। सीटीएम द्वारा उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। उन्होंने सीटीएम के साथ कोई बदतमीजी नहीं की।
शहर पुलिस ने सीटीएम विजेंद्र सिंह की शिकायत पर सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच करने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
सुरेश पाल, प्रभारी, शहर थाना जगाधरी।