{"_id":"60b7eb328ebc3e59b44389ca","slug":"case-filed-allegation-of-extortion-yamuna-nagar-news-knl718992165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने के आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
जेपीवाई कसोर्टियम माइनिंग कंपनी में डायरेक्टर संदीप कुमार से 10 लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी देने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने आरोपी पप्पू बैनीवाल पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पर हिसार में डबल मर्डर का भी केस दर्ज है। इस केस में आरोपी 11 साल तक भगोड़ा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह जेपीवाई कसोर्टियम माइनिंग कंपनी में डायरेक्टर है। उनकी कंपनी को खनन का ठेका धनौरा एरिया में मिला हुआ है। गांव रानीपुर में पप्पू बैनीवाल ने पंकज ट्रेडिंग माइनिंग कंपनी के नाम से काम करता है। खनन का ठेका होने पर आरोपी पप्पू उनसे रंजिश रखता है। आरोपी पप्पू पर हिसार में दो व्यक्तियों के कत्ल करने का केस अदालत में चल रहा है। इस मर्डर केस में आरोपी पप्पू बैनीवाल करीब 11 साल कोर्ट से भगोड़ा घोषित रहा। सिके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। कोरोना काल के चलते आरोपी पप्पू जमानत पर जेल से बाहर आया है। इस साल 17 मई को आरोपी ने माइनिंग अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी थी। संदीप ने बताया कि खनन का ठेका लेने के बाद से आरोपी पप्पू उनसे रंजिश रखते हुए है। वह आए दिन उन्हें धमकाता रहता है।
कुछ दिन पहले उसने खनन विभाग को आरोपी की गैर कानूनी गतिविधियों के बारे सूचित किया था। इसके बाद अब आरोपी उसे हर महीने 10 लाख रुपये देने के लिए धमकाता है। सोमवार की रात 10:32, 10:50, 11:51 बजे आरोपी ने उसे फोन करके धमकी दी कि 17 जून से पहले उसको 10 लाख रुपये दो, नहीं तो गोली मारकर जान से खत्म कर देगा। आरोपी उससे प्रतिमाह दस लाख रुपये देने की धमकी देता है। इसके बाद मंगलवार सुबह 10:32 बजे आरोपी ने दोबारा से उसको फोन किया और कहा कि मेरी बात को हल्के में मत लेना, तुम जैसे ही घर से बाहर निकलेगा तुझे व तेरे परिवार को गोली मारकर जान से खत्म कर दूंगा। आरोपी की धमकी से सहमे संदीप कुमार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के आदेश के बाद बिलासपुर पुलिस ने आरोपी पप्पू बैनीवाल के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
वर्जन
बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।