फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against the cleaning inspector on charges of indecent and casteist words

अभद्रता व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में सफाई निरीक्षक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the cleaning inspector on charges of indecent and casteist words
यमुनानगर। खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं खाद्य सुरक्षा प्रमाणिकता अधिनियम अर्थात एफएसएसएआई एक्ट के तहत प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक को पकड़ने के मामले में निगम सफाई निरीक्षक अमित कांबोज पर अभद्रता व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगे है। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई, घंटों बिठाकर रखा गया। जब दस्तावेज दिखाए गए तो उन्हें भी फाड़कर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक रवि कुमार की शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने अब सफाई निरीक्षक पर केस दर्ज किया है। वहीं सफाई निरीक्षक अमित कांबोज का कहना है कि खुद को निगम कर्मी बताकर पर्ची काटने के नाम पर रुपये लेने की सूचना पर वह उप निगम आयुक्त के आदेश पर होमगार्ड के जवानों के साथ गए थे। वहां पर पवन कुमार नाम का पुलिसकर्मी वर्दी में पहुंचा था। उसने हमारे साथ अभद्रता की। इसके बावजूद नियमानुसार रवि कुमार व प्रवीन देवी को निगम लेकर आए। यहां उनके दस्तावेजों की जांच की। निगम की अनुमति लिए बिना ही वे यह कार्य कर रहे थे। उन्हें हिदायत दी गई कि वह रेहड़ी वालों को कोई भी प्रशिक्षण निगम की अनुमति के बिना नहीं दे सकते। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व गलत है।
विज्ञापन

खूजरी निवासी रवि कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के एफएसएसएआई ( फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया ) के एक्ट 2006 के दिशा निर्देशों के अनुसार खाद्य पदार्थों की वस्तुओं को बेचने व बनाने आदि का कार्य करने वाले दुकानदारों के लिए प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। इसके लिए एफएसएसएआई ने फास्टैग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं को ट्रेनिग पार्टनर बनाया हुआ है। यह दुकानदारों को प्रोत्साहित करके उनको प्रमाण पत्र दिलवाता है। इसके तहत ही वह सक्षम एजुटेक एंड मैनेजमेंट टेक्नोलाजी मोहाली में प्रशिक्षण के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह फर्म भी फोस्टैग के माध्यम से ट्रेनिंग पार्टनर है। 25 मार्च को वह अपने सहयोगी प्रवीन देवी के साथ झंडा चौक जगाधरी में रेहड़ी मार्केट में गए थे। जहां वे रेहड़ी वालों को एफएसएसएआई के तहत खाद्य पदार्थों के रखरखाव का प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ रेहड़ी वालों ने कहा कि वह सफाई निरीक्षक को हर माह चंदा देते हैं। इसलिए उन्हें प्रशिक्षण की जरूरत नहीं। इतने में रेहड़ी वालों ने फोन कर नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमित कांबोज को बुला लिया। वे अपनी टीम के साथ पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने व उनकी टीम ने उनके साथ अभद्रता की। उनपर ठगी करने का आरोप लगा दिया। यहां से उन दोनों को नगर निगम के कार्यालय में लेकर गए। जब उन्हें एफएसएसएआई के आदेशों की प्रतियां दिखाई, तो उन्होंने उन्हें फाड़ दिया। यहां निगम कार्यालय में उन्हें जमीन पर बिठाकर रखा गया और जातिसूचक शब्द कहे। बाद में को-ऑर्डिनेटर भारती वर्मा व कविता को फोन किया। कविता का पति पवन कुमार पुलिस में हैं। उनके कहने के बावजूद भी उन्होंने उन्हें नहीं छोड़ा। बाद में कोर्डिनेटर भारती वर्मा नगर निगम कार्यालय पहुंची। उन्हें सभी दस्तावेज दिखाए। इसके बाद ही उन्हें छोड़ा गया। इस शिकायत पर पुलिस ने सफाई निरीक्षक अमित कांबोज पर जातिसूचक शब्द बोलने, अभद्रता करने, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed