{"_id":"67c35a8d4d45976969036d84","slug":"case-filed-against-a-youth-who-gave-false-information-about-robbery-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133887-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक पर केस
Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एएसआई राजेंद्र कुमार ने थाना छप्पर में दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को करीब पौने 10 बजे कंट्रोल रूम में एक युवक ने लूट की सूचना दी थी। युवक का कहना था कि अल्टो कार निवासी दो युवकों ने उसके साथ लूटपाट की थी। जिसमें 1.20 लाख रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी की जंजीर व जरूरी कागजात लूट लिए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की किया था। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। इस पर टीम के साथ घटनास्थल पर पुहंचे।
वहां एक युवक दिखाई दिया। युवक ने अपना नाम विजय सिंह बताया। पूछताछ में विजय सिंह ने कहा कि उसने झूठी सूचना पुलिस को दी थी। वह पहले भी इस तरह की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे चुका है। पुलिस ने विजय सिंह को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया। एसएचओ थाना छप्पर प्रमोद कुमार का कहना है कि लूट की झूठी सूचना देने के आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।