फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car hit two friends, their legs broken

Yamuna Nagar News: कार ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की टांग टूटी

Mon, 13 Jan 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car hit two friends, their legs broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाइक से अपने घर जा रहे तीन दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। दो की टांग में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तलाकौर निवासी आमिर खान ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जेसीबी ऑपरेटर है। वह अपने दोस्त लखन कुमार के साथ काम के सिलसिले में यमुनानगर गए थे। शाम को जब वह वापस घर लौट रहे थे तो उन्हें रास्ते में भंभोल अड्डे के पास अपना दोस्त विक्रम सिंह मिल गया। विक्रम सिंह भी उनकी बाइक पर बैठकर उनके साथ चल दिया।
विज्ञापन

जब वह वीरा ढाबे से थोड़ा आगे निकले तो एक चालक ने कार उनकी तरफ मोड़ दी। टक्कर लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही कार के साथ उनकी टक्कर लग गई। इससे वह तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि हादसे में उसकी व लखन की दोनों टांगें टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed