{"_id":"69a201291c1a085e350baad8","slug":"car-driver-takes-delivery-boy-hostage-and-beats-him-up-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152080-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार चालक ने डिलीवरी बॉय को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार चालक ने डिलीवरी बॉय को बंधक बनाकर पीटा
Sat, 28 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में जिंदल अस्पताल के पास एक कार चालक ने बाइक की ऑडी कार से हल्की टक्कर लगने पर एक कंपनी के डिलीवरी बॉय को बंधक बनाकर डंडों से बेरहमी से पिटाई की।
इसके बाद माफी मंगवाने के बहाने वह उसे एक फार्म हाउस पर ले गया, जहां उसने साथियों संग मिलकर फिर से उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-18 निवासी हरविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब 20 दिन पहले ही ब्लिंकइट में डिलीवरी बॉय के रूप में काम शुरू किया है। वीरवार शाम वह ऑर्डर देने निकला था। जब वह जिंदल अस्पताल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक की ऑडी कार से टक्कर हो गई। हरविंद्र के अनुसार, उसने मौके पर ही कार चालक से माफी मांग ली थी। इसके बावजूद चालक ने कहा कि कार मालिक से घर चलकर माफी मांगनी होगी, तभी बात खत्म होगी। थाना सेक्टर-17 के पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित के मुताबिक, वहां मौजूद कार मालिक ने चालक से कहा कि उसे वापस घर छोड़ आओ और उसका पता भी नोट कर लो, ताकि भविष्य में यदि वह कोई कार्रवाई करे तो उसके घर जाकर निपटा जा सके। इसके बाद आरोपी उसे दोबारा ऑडी कार में बैठाकर उसके घर के पास छोड़ गए और भाग निकले। घटना के बाद हरविंद्र अपने साथियों के साथ सेक्टर-17 थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। संवाद