फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car and bike collide while trying to overtake, both drivers injured

Yamuna Nagar News: ओवरटेक के प्रयास में कार और बाइक की भिड़ंत, दोनों चालक घायल

Thu, 02 Jul 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Jul 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Car and bike collide while trying to overtake, both drivers injured
साढौरा। कस्बे में व्यासपुर मार्ग पर बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ों के बीच फंस गई।
विज्ञापन

घायल बाइक चालक सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक से कालाआंब स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही कार के चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और सीधे बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक चालक सुखबीर और कार चालक दोनों को गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे लगे दो पेड़ों के बीच जाकर फंस गई, जिससे वाहन को और नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कार चालक को साढौरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाइक चालक सुखबीर को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed