फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Candidates for the post of mayor and councillor may be decided today in Delhi

Yamuna Nagar News: दिल्ली में आज तय हो सकते मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Candidates for the post of mayor and councillor may be decided today in Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी चुनाव के लिए भाजपा से मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम रविवार को दिल्ली में तय हो सकते हैं। मेयर व पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आवेदन लेने के बाद चुनाव प्रभारी संजय भाटिया ने जिलाध्यक्ष राजेश सफरा को रविवार को दिल्ली बुलाया है। ऐसे ही कांग्रेस की ओर से भी रविवार इंटक भवन में बैठक है, जिसमें मेयर व पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के नाम लिए जाने हैं।
निकाय चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस से प्रत्याशी तय करने को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी में अभी चहल-पहल कम है। नगर निगम चुनाव दो मार्च को हैं और मतगणना व परिणाम 12 मार्च को जारी होंगे। इससे पहले 11 से 17 फरवरी नामांकन हैं।
विज्ञापन

अभी तक किसी राजनीतिक दल की ओर से मेयर व पार्षद पदाें पर प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं, लेकिन इसको लेकर भाजपा व कांग्रेस की ओर से दावेदारों के नाम लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सत्ता पक्ष में होने से भाजपा से काफी लोग मेयर व पार्षद टिकट चाह रहे हैं। इस बार मेयर पद एससी महिला वर्ग से आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर पद के लिए सेवानिवृत्त डीईओ सुमन बहमनी, बिहार में आईपीएस की पत्नी प्रभा सागर, जगाधरी खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा की पत्नी शशी संधावा, पूर्व पार्षद शिवराम की पत्नी एवं निवर्तमान पार्षद उषा, निवर्तमान पार्षद कुसुम लता, दीक्षा बराड़, दीपिका गौरी के नाम चर्चा में हैं।

वहीं वार्डों में पार्षद पद के लिए पांच से 10 लोग दावेदारी जता रहे हैं। सभी की नजर रविवार को दिल्ली में चुनाव प्रभारी के साथ जिलाध्यक्ष की होने वाली मुलाकात पर है, क्योंकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां मेयर व पार्षद पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो सकते हैं। इस कारण सभी दावेदारों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि कई दावेदार कई माह व साल से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed