{"_id":"64ea6015cd33f32d5a027be3","slug":"cable-of-eight-tubewells-stolen-for-the-second-time-in-39-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-4635-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ नलकूपों की केबल 39 दिनों में दूसरी बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ नलकूपों की केबल 39 दिनों में दूसरी बार चोरी
Sun, 27 Aug 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। मिर्जापुर गांव के आठ किसानों के नलकूपों की बिजली की केबल एक ही रात में चोरी हो गई है। इससे पहले 16 जुलाई को भी इन्हीं किसानों के नलकूपों से बिजली की केबल चोरी हुई थी।
किसान दिलवर खान, पूर्ण चन्द , निर्मल सिंह, महिन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह, केहर सिंह, मुन्शी व प्रदीप ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके नलकूपों को निशाना बनाते हुए बिजली की केबल चोरी कर ली। वहीं पूर्ण चंद के नलकूप के स्र्टाटर, मीटर, एम्पीयर मीटर के अलावा कई अन्य उपकरणों को आग लगा दी। इससे वहां रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया।
इन किसानों ने बताया कि 16 जुलाई को हुई चोरी के बाद कुछ दिन पहले ही बड़ी मुश्किल से केबल दोबारा से डाली थी। लेकिन अज्ञात ने इसे फिर से चोरी कर लिया। किसान नेता व जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू ने बताया कि नलकूपों से केबल चोरी की बढ़ती वारदातों से किसान दहशत में हैं। चोरी से बचने के लिए किसानों को अपने नलकूपों पर सोना पड़ रहा है।