फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   By adopting Swadeshi, the country will not be dependent on others: Rekha

स्वदेशी अपनाने से देश दूसरों पर नहीं रहेगा निर्भर : रेखा

Wed, 01 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
By adopting Swadeshi, the country will not be dependent on others: Rekha
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करतीं राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की तरफ से मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में प्रबुद्धजन सम्मेलन व आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर रहे। मुख्य अतिथि शर्मा ने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे देश दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का अर्थ है। एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न हो, बल्कि अपनी क्षमताओं और संसाधनों का उपयोग करके अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। स्वदेशी अपनाओ का अर्थ है भारतीय उत्पादों और सेवाओं को अपनाना और उनका समर्थन करना। आत्मनिर्भर भारत से देश का आर्थिक विकास होगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को अपने देश में ही रोजगार मिलेगा। आत्मनिर्भर भारत से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ेगी और देश अपनी रक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगा। हमें भारतीय उत्पादों का समर्थन करना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने से हमारे देश भारत का विकास होगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। हमें आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाओ के लिए कदम उठाने चाहिए और देश के विकास में योगदान करना चाहिए। इस दौरान मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल सैनी, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed