फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bus will run from Yamunanagar to Narnaul via Ambala

Yamuna Nagar News: यमुनानगर से नारनौल वाया अंबाला चलेगी बस

Sun, 07 Apr 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bus will run from Yamunanagar to Narnaul via Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के लोग नारनौल में आसानी से आना जाना कर सकेंगे। क्योंकि रूट पर यमुनानगर डिपो से हरियाणा रोडवेज की बस सेवा बहाल की जा रही है। इसके लिए रोडवेज अफसरों ने परमिट मांग लिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार से इस रूट पर बस सेवा शुरू की जा सकती है।
बस का रूट यमुनानगर से नारनौल वाया अंबाला रहेगा। इस रूट पर कई वर्ष पहले भी यमुनानगर डिपो से रोडवेज बस सेवा थी, जिसे बंद कर दिया गया था। इस पर दोबारा बस सेवा बहाल करने के लिए रोडवेज अफसरों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए रूट पर बस चलाने के लिए परमिट लेने के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यमुनानगर बस स्टैंड से रूट पर बस की रवानगी का भोर में या सुबह का समय ही रखने की योजना है।
विज्ञापन

अभी यमुनानगर से नारनौल सीधी बस सेवा न होने से लोग बसें बदल कर आते-जाते हैं। इसमें समय व धन अधिक खर्च होता है।अब रूट पर सीधी बस सेवा मिलने से राहत होगी। शास्त्री कॉलोनी के राजेंद्र ने बताया कि उनके रिश्तेदार नारनौल में रहते है, जहां उनका माह में आना जाना लगा रहता है। इसके लिए बसें बदल आते-जाते हैं, पर अगर रूट पर सीधी बस सेवा शुरू होती है तो बड़ी राहत मिलेगी। ड्यूटी इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि सोमवार तक रूट पर बस सेवा शुरू हो सकती है। इससे यमुनानगर से नारनौल व बीच के ठहराव स्थलों पर यात्रियों का आना जाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed