फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Burning effigy of Ravana fell on people, seven people buried

लोगों के ऊपर गिरा जलता हुआ रावण का पुतला, सात लोग दबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Burning effigy of Ravana fell on people, seven people buried
यमुनानगर के मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में रावण के जलते पुतले के नीचे दबे लोग। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण के जलते पुतले से लकड़ी निकालना लोगों को भारी पड़ गया। लकड़ी निकालने के दौरान रावण का 70 फीट ऊंचा जलता हुआ पुतला उनके ऊपर गिर गया। जिसके नीचे सात लोग दब गए। लोगों पर पुतला गिरता देख मैदान में चीख पुकार मच गई। वहीं पास जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मचारी पुतले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

लापरवाही के चलते हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं जबकि दो लोगों के कपड़ों में आग लग गई वहीं दो अन्य लोग पटाखों की चपेट में आने से झुलस गए। ऐसे में लोगों को काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत यह रही कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद भी लोग नहीं माने और रावण के पुतले की लकड़ी लेने के लिए दौड़ते रहे। घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों पर पुतला गिरता देख वहां भगदड़ का माहौल बन गया। थाना शहर प्रभारी कमलजीत ने पुलिस कर्मचारियों के साथ लोगों को वहां से खदेड़ा इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। पुतले के नीचे दबने से सरोजनी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार, पुराना हमीदा का विक्रम, बैंक कॉलोनी निवासी राकेश, बाड़ी माजरा के मोहित, दीपक घायल हो गए। पुतले के नीचे से दबे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन उनके चेहरों पर दहशत झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed