फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of molestation

Yamuna Nagar News: जेठ पर छेड़खानी का लगाया आरोप

Thu, 08 Aug 2024 07:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of molestation
यमुनानगर। एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी करने व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आराेप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2021 में हुआ था। निकाह के बाद उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि जेठ उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका था। इस बारे में सास, ससुर व पति को बताया तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और अपने बेटे का ही साथ दिया। आरोप है कि पति उस पर गलत काम कर रुपये कमाने का दबाव बनाता। मना करने पर मारपीट करता। इस बीच वह गर्भवती हो गई। ससुराल वाले उस पर बेटा पैदा होने का दबाव बनाते। उसने बेटी को जन्म दिया लेकिन बेटी की जन्म होते ही मौत हो गई। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे ताने देते। इस संबंध में बात करने के लिए मायके वाले ससुराल में आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। राॅड से पिता के सिर पर वार कर दिया। बीच बचाव में आए अन्य रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट की। फर्कपुर थाना पुलिस ने विवाहिता के पति, जेठ, ससुर व सास पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed