फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brainstorming in the corporation for immersion of idols, divers will be deployed

Yamuna Nagar News: मूर्तियों के विसर्जन के लिए निगम में मंथन, तैनात होंगे गोताखोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming in the corporation for immersion of idols, divers will be deployed
गणपति मूर्तियों का विसर्जन 28 सितंबर को होना है। विसर्जन के सफल क्रियान्वयन के लिए नगर निगम की ओर से मंथन किया गया है। इस दौरान बोट लगाने के साथ ही गोताखोर तैनात किए जाएंगे। घाटों पर विसर्जन के दौरान कोई अनहोनी न हो। इस पर नजर रखने के लिए भारी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की जा सकती है। गौरतलब है कि यमुनानगर और जगाधरी में करीब 200 जगह पंडालों में गणपति की मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं हैं।
विज्ञापन

शहर में गणपति उत्सव की धूम है। 28 सितंबर को विसर्जन के दिन घरों में स्थापित गणपति की मूर्तियों के विसर्जन के लिए भी हजारों लोग पश्चिमी यमुना नहर के किनारे व घाटों पर जुटेंगे। इस दौरान हर साल की तरह ज्यादा भीड़ बाडी माजरा पुल समीप यमुना घाट पर रहेगी। यमुनानगर और जगाधरी, दोनों शहरों में करीब 200 जगह गणपति पंडाल में मूर्तियां प्रतिष्ठापित हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है साल 2021 में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति डूब गया था जिसे बचाने के लिए नौका पर सवार छह लोग गए थे, लेकिन नदी के जल की धारा तेज होने के चलते नाव पलट गई थी, जिसमें चार लोग सुरक्षित निकाल लिए गए थे और दो बह गए थे। बताया जा रहा है गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित सीमा तय रहेगी। इस दौरान कर्मचारी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर साल गणपति मूर्ति विसर्जन से पहले नगर निगम व सिंचाई विभाग बाडी माजरा पुल के समीप यमुना घाट तक रास्ते में मिट्टी गिराकर समतल करने से लेकर यमुना किनारे घास व झाड़ सहित गंदगी साफ कराते हैं, किंतु इस बार अभी तक ऐसा नहीं किया गया। माना जा रहा है इसके पीछे की वजह जगाधरी व यमुनानगर में हो रही साइक्लोथॉन यात्रा व सीएम का कार्यक्रम माना जा रहा है। जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है।


गणपति मूर्ति विसर्जन को लेकर सोमवार को निगम में कर्मचारियों के साथ प्लानिंग की जाएगी। इसके अलावा बोट और गोताखोर भी रहेंगे साथ ही विसर्जन के दौरान नजर रखने के लिए काफी संख्या में कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी।
-आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed