{"_id":"68bdd59c0174b406460aa256","slug":"bowed-his-head-in-the-temple-shopped-at-the-shops-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143449-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंदिर में टेका माथा, दुकानों पर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंदिर में टेका माथा, दुकानों पर की खरीदारी
Mon, 08 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
गोगा मेड़ी मंदिर में माथा टेकने के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा मेड़ी मेल के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मुराद मांगी और दुकानों पर जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया।
जाहरवीर गोगा मेड़ी के सेवक अनिल कश्यप व बाबू राम कश्यप ने बताया कि मेले में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं नगरपालिका चेयरमैन शालु मेहता ने भी मंदिर में पहुंच कर माथा टेका। उन्होंने कहा कि यह मेला काफी प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।
मेले को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पुलिस का भी विशेष प्रबंध किया गया है। रादौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नाके लगाए गए हैं। महिला पुलिस कर्मचारी विशेष रूप से ड्यूटी दे रही हैं। रात के समय पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई। साथ ही शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए अलग से सिविल ड्रेस में भी कर्मचारियों को तैनात किया गया है।