{"_id":"65d6681cdb45f03f4b083f87","slug":"boutique-operator-assaulted-case-registered-against-two-brothers-and-father-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-114432-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बुटीक संचालिका से मारपीट, दो भाइयों व पिता पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बुटीक संचालिका से मारपीट, दो भाइयों व पिता पर केस दर्ज
Thu, 22 Feb 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के भाटिया नगर में तीन लोगों ने बुटीक में घुसकर उसकी संचालिका से मारपीट की। संचालिका ने बुटीक के पास रहने वाले मोनू गिल, उसके पिता व भाई पर आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंडा माजरा निवासी अंजु रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाटिया नगर में बुटीक है। 18 फरवरी को वह अपने बुटीक पर थी। रात करीब साढ़े आठ बजे भाटिया नगर निवासी मोनू गिल, उसके पिता व छोटा भाई उसके बुटीक पर आए। आते ही आरोपियों ने बेवजह उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में उसके हाथ पर चोट लग गई। उसका मंगलसूत्र टूट कर गिर गया। उसके कुछ रुपये भी वहां गिर गए। मारपीट के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।