फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of a young man found hanging in a room at the grain market.

Yamuna Nagar News: अनाज मंडी के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 03 Oct 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging in a room at the grain market.
रुपेश का फाइल फोटो - फोटो : Archive
रादौर। अनाज मंडी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के गांव नौलखी निवासी 30 वर्षीय रूपेश के रूप में हुई है। वह मंडी में ठेकेदारी का काम करता था और दुकान नंबर 78 के ऊपर बने कमरे में रहता था। सूचना मिलने पर रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर भेज दिया।
विज्ञापन


युवक के साथियों ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह रूपेश के साथी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे थे। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो रूपेश गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर साथियों ने दुकान मालिक सुनील कुमार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथियों के अनुसार रूपेश शराब का सेवन करता था। उसकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहता था। हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मामले में उसके साथियों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से अनाज मंडी में एक श्रमिक के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed