फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP leaders should avoid going to villages, Yamunanagar

गांवों में जाने से परहेज करें भाजपा नेता : नरेश टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders should avoid going to villages, Yamunanagar
पत्रकारों से बातचीत करते नरेश टिकैत। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत शुक्रवार को गांव हड़तोल में एक निजी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक भाजपा नेता गांवों में जाने से परहेज करें।
किसान नेता टिकैत ने कहा कि आंदोलन पहले भी हुए, लेकिन इस सरकार को बहुत ज्यादा विरोध हो रहा है। शहर से लेकर गांवों तक विरोध किया जा रहा है। जब लोग भाजपा नेताओं को रोक रहे हैं, लेकिन ये गांवों में जाने की जिद पर अड़े हैं। लखीमपुर खीरी कांड भी इसी का नतीजा है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते और लखीमपुर खीरी का मामला शांत नहीं हो जाता, तब तक भाजपा नेता गांवों में जाने से परहेज करें।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में किसानों को रौंदकर आंदोलन को कुचलना चाहते हैं, लेकिन किसान हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के बयान का विरोध हो रहा है। उन्हें बोलचाल का ढंग ठीक रखना चाहिए। जो अच्छी बात कहेगा, उससे बातचीत करने का रास्ता निकलेगा। इस तरह की भाषा से हुड़दंग बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने का काम करें। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक यह आंदोलन चला रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को दस महीने हो चुके हैं। आंदोलन बिल्कुल भी ढीला नहीं है। किसानों में जोश है। अब किसानों के साथ-साथ आम लोग भी आंदोलन से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed