फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP government is only making announcements: Renu Bala

केवल घोषणाएं कर रही भाजपा सरकार : रेनू बाला

Mon, 05 Aug 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP government is only making announcements: Renu Bala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। विधायक रेनू बाला ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने खंड के मुसाफत, रामपुर काबोयान, छलौर, रामपुर हेड़ियान, नगली-264, मगलौर व मारवा कलां सहित दर्जन भर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रामपुर हेड़ियान के श्री गुरु रविदास मंदिर में लगभग 29 लाख रुपये से बनने वाले लोक संस्कृति भवन का शिलान्यास किया।
उन्होंने लोगों से आह्नान किया कि आने वाले समय में सरकार का तख्ता पलटना है और कांग्रेस की सरकार बनानी है, इसके लिए आप सभी के सहयोग एवं समर्थन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में युवा पुरी तरह से त्रस्त है, हताश है। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी व रोजगार के साधन मुहैया कराने के लिए काम किया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी व खेती के उपकरणों से जीएसटी हटाई जायेगी। इस मौके पर जगीर सिंह, दलजीत सिंह बाजवा, अनिल संधू मौंटी, श्योराम बिलासपुर, विक्रम सरपंच अकालगढ़, भूपेंद्र पूर्व सरपंच तुंबी, सुखबीर पूर्व सरपंच पैंसल, महावीर संधू, दर्शन कनीपला, मेजर रंजीत सिंह साजिद गाढ़वाली, हिरदाराम मुगलवाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed