फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP dodged the farmers, the MPs left after doing the program, Yamunanagar

भाजपा ने दिया किसानों को चकमा, कार्यक्रम कर निकल गए सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP dodged the farmers, the MPs left after doing the program, Yamunanagar
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते भाकियू के सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किसान लगातार भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध करते आ रहे हैं। भाजपा ने बुधवार को किसानों को चकमा दे दिया। चकमा भी ऐसा दिया कि भाजपा नेता कार्यक्रम करके निकल गए और किसानों को इसका बाद में पता चला। हालांकि बाद में पता चलने पर किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें गुमराह किया है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी का जिला सचिवालय में कार्यक्रम था। भारतीय किसान यूनियन के जिला निदेशक व अंबाला मंडल प्रभारी मनदीप रोडछप्पर ने बताया कि सांसद नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम का पता चलने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने इसका विरोध करने की घोषणा की थी। इस पर उन्हें प्रशासन ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया था कि भाजपा व नेताओं का कोई कार्यक्रम नहीं है। उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है।
विज्ञापन

इसके बाद संयुक्त मोर्चा ने विरोध कार्यक्रम रद्द कर दिया। इस दौरान उन्हें पता चला कि सांसद नायब सैनी जिला सचिवालय के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस पर किसान पहुंचे, लेकिन तब तक भाजपा नेता जा चुके थे। मनदीप रोडछप्पर ने कहा कि प्रशासन ने झूठा आश्वासन किसानों को दिया है। इससे किसान आहत हैं। अब वे प्रशासन की बातों में नहीं आएंगे। मनदीप ने कहा कि संयुक्त मोर्चा अब अपने स्तर पर हर कार्यक्रम का विरोध करेगा और मौके पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed