फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riders attacked a young man fatally

Yamuna Nagar News: बाइक सवारों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Sun, 09 Feb 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riders attacked a young man fatally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठ डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
मामला थाना शहर जगाधरी क्षेत्र का है। लाल विहार काॅलोनी निवासी नीतिश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चचेरे भाई कर्ण के साथ शांति कालोनी निवासी अरमान का झगड़ा हो गया था। जिसकी वजह से दूसरे पक्ष के युवकों से उसकी रंजिश चल रही थी। दो दिन पहले वह अपने दोस्त कृष्ण, विवेक, विक्रांत के साथ इंजीनियरिंग कालेज के पास खाली मैदान में बैठे थे।
विज्ञापन

उसी समय वहां पर अरमान अपने साथियों रुद्र, ध्रुव, ईशु व अन्य चार पांच युवकों के साथ बाइकों से पहुंचा। आरोपियों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमला करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ शहर थाना जगाधरी जसबीर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed