फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bike rider stole earrings and ring from an old woman

Yamuna Nagar News: वृद्धा से बालियां व अंगूठी ले गया बाइक सवार नकाबपोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
bike rider stole earrings and ring from an old woman
जाटनगर में वृद्ध महिला से बात करता अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जाटनगर में बाइक सवार नकाबपोश युवक वृद्ध महिला को बहला फुसलाकर उसकी सोने की बालियां व अंगूठी ले गया। पुलिस ने वृद्ध महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

जाटनगर की गली नंबर तीन निवासी संतोष कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को घर के पास गली में सैर कर रही थी। तभी एक बाइक सवार आया। वह मुंह पर कपड़ा लपेटे था। उसने मुझसे कहा कि मेरी मां सुनार की दुकान पर बैठीं हैं। आप मुझे अपने कानों में पहनी बालियां व अंगूठी डिजाइन दिखाने के लिए दे दीजिए। इसके बाद वह बालियां व अंगूठी लेकर चला गया और वापस नहीं आया। उसकी छह ग्राम की सोने की बालियां व चार ग्राम की सोने की अंगूठी थी। चीख सुनकर लोग जुटे और बाइक सवार की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed