फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider injured in bike collision, referred to PGI

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in bike collision, referred to PGI
डीएवी स्कूल रादौर के सामने बाइक की टक्कर से अन्य बाइक सवार युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। करनाल के धनौरा जागीर गांव निवासी सावन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। उसके ताऊ का बेटा सुरेंद्र कुमार उर्फ रिंकू दो माह पहले मलेशिया से वापस गांव आया था। जिसके साथ वह आठ अक्तूबर को बाइक पर किसी काम से रादौर आया था। जहां से काम खत्म कर वह रादौर से वापस धनौरा जागीर गांव जा रहे थे। इसी बीच शाम को डीएवी स्कूल रादौर के सामने जठलाना की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने थ्री व्हीलर को ओवरटेक कर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह और ताऊ का बेटा सुरेंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इसमें सुरेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से रादौर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से सुरेंद्र को यमुनानगर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी सुरेंद्र को डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed