फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Passengers spent the night at the station waiting for trains

Yamuna Nagar News: ट्रेनों का इंतजार करने में स्टेशन पर कटी यात्रियों की रात

Mon, 12 Oct 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Passengers spent the night at the station waiting for trains
ट्रेन के इंतजार में शनिवार की रात को स्टेशन पर सोते यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रेनों के बिगड़े शेड्यूल ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों समेत कई प्रमुख गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी
ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों की यात्रा का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हुआ। रात में घर पहुंचने या आगे की यात्रा करने की तैयारी से निकले यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की ट्रेनों में देरी से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई, जिन्हें रात में सफर पूरा करना था। ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर अतिरिक्त समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन

बिलासपुर से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रात 12 बजकर 32 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन यह अगले दिन सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर पहुंची। ट्रेन करीब 10 घंटे 15 मिनट की देरी से आई। वहीं अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का निर्धारित समय रात 10 बजकर 49 मिनट था, लेकिन यह सुबह 7 बजकर 19 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन में भी यात्रियों को साढ़े आठ घंटे से अधिक की देरी का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम सात बजकर 1 मिनट के निर्धारित समय के बजाय रात 11 बजकर 15 मिनट पर स्टेशन पहुंची। यह करीब चार घंटे 14 मिनट की देरी से आई। जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से आई।
दिल्ली से अंबाला छावनी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब पौने दो घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा इंदौर से ऊना हिमाचल जाने वाली गाड़ी संख्या 19307 ऊना हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट की देरी से चली। जयनगर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंची।

वहीं, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस भी तीन घंटे सात मिनट की देरी से चली। अंबाला मंडल के वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि कई ट्रेन काफी दिन से लेट चल रही हैं। बदले रूट से चलने के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं। जल्द ही समय ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed