फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pledge to eradicate drug abuse completely: Nirmaldas

नशे को जड़ से खत्म करने का प्रण लें : निर्मलदास

Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pledge to eradicate drug abuse completely: Nirmaldas
गांव सारण में आयोजित संत समागम में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गांव सारण में संत समागम का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक डेरा बाबा लाल दास, कपाल मोचन के गद्दीनशीन संत निर्मलदास ने संगत को समाज में फैली नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने और बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज की वाणी से जुड़कर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। गुरु रविदास जी ने अपनी वाणी के माध्यम से दूसरों की बुराइयां खोजने के बजाय आत्ममंथन करने की प्रेरणा दी है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

महंत धर्मदास बिंजलपुर ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने बेगमपुरा ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहां कोई दुखी न हो और किसी के साथ भेदभाव न किया जाए। उनके सपनों का समाज बनाने के लिए आपसी भाईचारे और समानता को अपनाना जरूरी है। महंत मामचंद दास भगवानपुर ने भी प्रवचनों के माध्यम से संगत को गुरु रविदास जी की वाणी का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत ज्ञाननाथ निराकारी ने गुरु रविदास महाराज की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में संगत के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई। भारी बारिश के बावजूद समागम में श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और बड़ी संख्या में संगत पहुंची। इस अवसर पर सुमित कुमार, डॉ. नरेश सारण, बृजपाल सहित कमेटी के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed