फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike, cash, mobile and purse looted from two youths

Yamuna Nagar News: दो युवकों से बाइक, नकदी, मोबाइल व पर्स लूटे

Sun, 24 Nov 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Bike, cash, mobile and purse looted from two youths
यमुनानगर। जिले में लूट व झपटमारी की वारदात पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। इसी कड़ी में बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों को लूट लिया। शहर के जायका होटल के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रजत कुमार से बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व पर्स छीन लिया। वहीं, दादूपुर हेड के नजदीक दादूपुर गांव निवासी जितेंद्र से आठ हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। दोनों मामलों में अज्ञात बदमाशों पर पुलिस ने केस दर्ज किए है।
विज्ञापन



हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रजत कुमार ने बताया कि रात आठ बजे उसने अपने दोस्त अर्जुन नगर निवासी रजत के साथ खाना खाने के लिए शर्मा ढाबा पर आए। खाना खाकर उसका दोस्त अपने घर चला गया। जैसे ही घर की ओर निकलने लगा तो वह वहीं होटल के नजदीक गिर गया। तभी वहां पर दो अज्ञात युवक एक्टिवा पर आए और उसकी बाइक ले जाने लगे। जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया। इस दौरान बदमाश उसका मोबाइल, पर्स व बाइक छीन ले गए। पर्स में कुछ नकदी व दस्तावेज थे। होश आने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, दादूपुर हेड निवासी जितेंद्र ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो आठ-नौ बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने उसकी जेब आठ हजार रुपये व उसका मोबाइल छीन लिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद मामले की पुलिस सूचना दी गई। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात नौ युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed