फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu supported the strike of PACS employees

भाकियू ने दिया पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu supported the strike of PACS employees
रादौर। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां सुभाष ने कहा कि कुरुक्षेत्र के गांव डल्ला माजरा में रविवार को एक किसान महापंचायत होगी। जिसमें भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्यातिथि होंगे। जबकि राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत व प्रदेशाध्यक्ष रतन मान सहित अन्य किसान नेता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद 16 से 18 जून को हरिद्वार में किसान घाट पर भी वार्षिक चिंतन शिविर होगा। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह व प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ हजारों किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि धान की फसल में सरकार ने 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जो नाकाफी है। धान की लागत व उपज खर्च में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, जबकि महंगाई बढ़ने से एमएसपी बढ़ा नहीं बल्कि कम हुआ है। सरकार प्रदेश के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में डीजल का रेट 7 से 8 रुपये तक कम है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान पेट्रोल पंपों पर बैठकर इसका विरोध करें। 13 जून से पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल है, भारतीय किसान यूनियन इसका समर्थन करेगी। सहकारिता विभाग किसानों का डाटा कर्मचारियों से मांग रही है। वह नहीं दे रहे हैं, इसलिए 13 जून से पैक्स कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दौरान संदीप संखेड़ा, राहुल संधाए, कर्णवीर सिंह, दिलबाग सिंह, सुभाष शर्मा सबीलपुर, रविंद्र पाल, राजू अशोक डांगी, विनोद डांगी, जयपाल चमरोड़ी, उदय सिंह, महिंद्र सुढैल, पवन गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed