फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Beating in police station, complaint given to SP

Yamuna Nagar News: पुलिस चौकी में पिटाई, एसपी को दी शिकायत

Sat, 21 Jun 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Beating in police station, complaint given to SP
यमुनानगर। जमीन विवाद के एक मामले में खेड़ी लक्खा सिंह चौकी पहुंचे हड़तान गांव के कर्मचंद ने वहां पर तैनात एएसआई व उसके साथी पर डंडों से पीटने का आरोप लगाया है।ग्रामीण का आरोप है कि पहले उसे चौकी के बाहर और फिर अंदर पीटा गया। युवक की कमर पर डंडों के निशान पड़े हुए हैं। वह शुक्रवार को जिला सचिवालय में पहुंचा। जहां उसने एसपी को अपनी कमर पर पड़े पिटाई के निशान दिखाए। कर्मचंद ने एसपी को शिकायत देकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी सुरक्षित रखने की मांग की है क्योंकि सारी घटना वहां लगे कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन

कर्मचंद ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने बड़े भाई राजेश कुमार से जमीन के बंटवारे के संबंध में विवाद चल रहा है। उनकी वीरवार को आपस में कहासुनी हो गई थी। इस पर बड़े भाई ने उसके खिलाफ थाना रादौर के अंतर्गत खेड़ी लक्खा सिंह चौकी में शिकायत कर दी थी। इसके बाद उसके पास चौकी से फोन आया कि वह शाम पांच बजे चौकी में पहुंच जाए। कर्मचंद ने बताया कि उसने अपने वार्ड के पंचायत सदस्य व अन्य लोगों को चौकी में साथ चलने को कहा। उन्हें साथ लाने में उसे थाना समय लग गया। जिस कारण वह थोड़ी देरी से चौकी में पहुंचा। कर्मचंद ने आरोप लगाया कि देरी से आने पर चौकी में कार्यरत एएसआई रामकुमार ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसे गालियां देनी शुरू कर दी और उसकी पिटाई भी की गई। ए पुलिस चौकी के अंदर ले जाकर उसे डंडे से पीटा गया। जिससे उसकी कमर पर डंडे के निशान पड़ गए। कर्मचंद ने एएसआई पर जातिसूचक शब्द बोलने और हवालात में बंद करने की धमकी देने का भी आरोप है। शुक्रवार को कर्मचंद अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जिला सचिवालय में एसपी के पास पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी को शिकायत दी देकर न्याय की गुहार लगाई। उसने यह भी शक जताया कि पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को डिलीट कर सकती है। इसलिए उसे सुरक्षित रखा जाए। संवाद
विज्ञापन

वर्जन
थाना रादौर एसएचओ नरेंद्र राणा ने बताया कि खेड़ी लक्खा सिंह में किसी को पीटा गया है इसकी जानकारी नहीं है। वह इस बारे में चौकी इंचार्ज से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed