{"_id":"665baa3a081944d5d60c1fe7","slug":"beaten-with-sticks-for-not-casting-vote-under-pressure-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119844-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दबाव में वोट न डालने पर डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दबाव में वोट न डालने पर डंडों से पीटा
Sun, 02 Jun 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दबाव में वोट न डालने को लेकर दो लोगों ने लापरा निवासी तोयब को डंडे व बिंडे से पीटा। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
लापरा निवासी तोयब ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए छोटा लापरा गांव के पास जा रहा था। रास्ते में उसे गांव के ही नसीम व हनीफ ने रोक लिया। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि तूने वोट किसके कहने पर डाली। तब मैने कहा कि वोट अपना अधिकार है। मैने अपनी मर्जी से वोट डाली है।
इसी बात को लेकर आरोपी नसीम ने उससे बहस की। आरोपी कहने लगा कि तूने सरपंच के कहने से वोट डाली है। इस बात को लेकर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और बिंडे व डंडे से उसे पीटा। मारपीट में वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।