फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Beaten up two brothers with sticks and sticks

दो भाईयों को लाठी व डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Beaten up two brothers with sticks and sticks
फास्ट फूड संचालक दो भाईयों को उन्हीं के गांव के कुछ युवकों ने लाठी व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छोटा दमोपुरा निवासी हरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव में ही फ्रुट व चाऊमीन बर्गर की दुकान है। 28 दिसंबर 2021 को उसकी माता व उनके गांव के ही राहुल की मां कमलेश की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। तब गांव के निवर्तमान सरपंच ने दोनों पक्षों को बिठाकर फैसला करवा दिया था। देर शाम करीब छह बजे वो और उसका बड़ा भाई लखविंद्र अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी उनके गांव का ही राहुल, उसका भाई रोहित व तेलीपुरा निवासी सौरभ व बड़ा दमोपुरा निवासी अरूण उनकी दुकान पर आए। उनके हाथों में लाठियां व बिंडे आए और आते ही उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका भाई लखविंद्र घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बुड़िया थाना प्रभारी मेम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed