फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bank employees' strike

Yamuna Nagar News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से 300 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bank employees' strike
 मॉडल टाउन में पीएनबी के सामने प्रदर्शन करते ​बैंक कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हरियाणा बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, यमुनानगर की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की गई। हड़ताल के कारण जिले भर में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं।
यमुनानगर जिले की लगभग 274 बैंक शाखाओं में दिनभर ताले लटके रहे। यूनियन नेताओं का दावा है कि इससे अनुमानित 280 से 300 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन प्रभावित हुआ। हालांकि, रोजमर्रा के छोटे-मोटे कार्यों के लिए लोगों ने यूपीआई व डिजिटल पेमेंट का सहारा लिया, लेकिन नकद निकासी, पेंशन, चेक क्लीयरेंस और लोन से जुड़े जरूरी काम भी ठप रहे। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने बैंक ऑफ इंडिया ने जगाधरी वर्कशॉप रोड और मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईपीएनबीओए) के अध्यक्ष विकास शर्मा, हरियाणा बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन यमुनानगर के सचिव गुरनाम सिंह, अध्यक्ष हरदीप सिंह, चेयरमैन रामशरण और उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह सहित रविंद्र, सुखदेव व विनय ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रबंधन ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद समाधान न निकलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का नोटिस पहले ही दिया जा चुका है। प्रदर्शन में रमेश चौधरी, कर्म चंद, वीरेंद्र धीमान, रणबीर सिंह, सुमित, सचिन, नरेंद्र, लक्ष्य और सुशील सहित विभिन्न बैंकों के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगे हड़ताल जारी रखेंगे। जिले में एक दिन की हड़ताल से 280 से 300 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। - विकास शर्मा, अध्यक्ष, एआईपीएनबीओए।

बैंक यूनियन ने अपनी मांगों के लिए एक दिन की हड़ताल का नोटिस दिया था। इस दौरान सरकारी बैंक बंद रहे। हड़ताल से कितना लेनदेन प्रभावित हुआ है इसकी रिपोर्ट अभी आई नहीं है। - सुभाष चंद, एलडीएम, यमुनानगर।

 मॉडल टाउन में पीएनबी के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। संवाद

 मॉडल टाउन में पीएनबी के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed