फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Awakened the spirit of voting by becoming a part of walkathon

Yamuna Nagar News: वॉकथॉन का हिस्सा बन जगाई मतदान की अलख

Mon, 13 May 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Awakened the spirit of voting by becoming a part of walkathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को अमर उजाला की तरफ से वाॅकथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोबिंदपुरी रोड स्थित ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स हुडा मार्केट परिसर में हुआ। वॉकथॉन से मतदान के प्रति लोगों में अलख जगाने का काम किया गया।
मुख्यातिथि के तौर पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता ने वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह, डीएसपी अभिलक्ष जोशी, चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार गुलशन शर्मा भी साथ रहे। इस दौरान अभिनेता जूनियर जसपाल सिंह भट्टी ने प्रतिभागियों का खूब चुटकुलों से मनोरंजन भी किया।
विज्ञापन

दो किलोमीटर लंबी वॉकथॉन में करीब 350 प्रतिभागियों की भागीदारी रही। सिटीएम पीयूष गुप्ता की ओर से प्रतिभागियों को 25 मई को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। गुप्ता ने बताया कि वॉकथॉन के माध्यम से प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि आगामी 25 मई को होने वाले मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉकथॉन के आइडिया को काफी पसंद किया जा रहा है। इस इवेंट में भागीदारी बनने वाले अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। वॉकथॉन एक यूनिक आइडिया है और इस इवेंट को लेकर उत्साह भी नजर आ रहा है। संचालन पंकज चुघ, कॉमडी कलाकार गुरमीत चावला जूनियर जसपाल भट्टी ने किया।
वॉकथॉन में डीआईपीआरओ डॉ. सुनील बसताड़ा, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक ओमकार स्वामी, सीडीपीओ कुसुम लता, डिप्टी डीईईओ पिरथी सैनी, डीपीसी राकेश गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय मास्टर फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ, एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता दिव्यांका चौधरी, कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता बबली, बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता अनन्या शर्मा, नीरज व पुनीत, हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता महक ने शिरकत की।
वहीं तलवारबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता वैभव, राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह, राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सुनील कुमार, राष्ट्रीय एथलिट रोहित खिलाड़ी, शूटिंग खिलाड़ी रह चुकी गीतू ठाकुर, नरेश कुमार, बॉक्सिंग कोच अनिल शर्मा, हॉकी कोच हरजीत कौर, कुश्ती कोच अमित कुमार, लॉन टेनिस कोच ललित टंडन, कबड्डी कोच सुनील कुमार, तलवारबाजी कोच हरप्रीत सिंह शामिल हुए।

इसके अलावा शहीद नवीन वैद्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक श्याम कुमार, किरण व परविंद्र कौर, मदर मैरी चेरिटी होम संस्था खुशी, विक्रम सिंह व सुखदेव सिंह, यमुनानगर फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद कांबोज, ई रिक्शा यूनियन के प्रधान सुनील कुमार, श्री श्याम ग्रुप छत्तीस बिरादरी ग्रुप के प्रधान संजू पंडित, कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रवक्ता केवल कृष्ण आदि के अलावा आंगनबाड़ी कर्मी तथा संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed