फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Awaiting green signal from Directorate for Open Air Theater and Auditorium

Yamuna Nagar News: ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम के लिए निदेशालय की हरी झंडी का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Awaiting green signal from Directorate for Open Air Theater and Auditorium
ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम के लिए निदेशालय की हरी झंडी का इंतजार
विज्ञापन

52.47 करोड़ से होना है कार्य, सेक्टर-17 और गुरु नानकपुरा के बीच भूमि की गई है चिह्नित
लोस चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद ई निविदा की प्रक्रिया में जुटे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर-17 समीप ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम का काम जल्द धरातल पर आने वाला है। क्योंकि लोस चुनाव आचार संहिता हटने के बाद से निर्माण कार्य के लिए निगम अफसर ई-निविदा प्रक्रिया को सिरे चढ़ा रहे हैं। इसके तहत रेट पर मंजूरी के लिए निदेशालय को फाइल भेज दी गई है।
ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम के निर्माण पर करीब 52.47 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके निर्माण के लिए सेक्टर-17 समीप गुरु नानकपुरा से लगती जमीन चिह्नित है। इसके डिजाइन भी तैयार हैं। रेट पर निदेशालय की मंजूरी मिलते ही ई-निविदा के तहत कार्य आदेश जारी कर काम शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि रेट मंजूरी के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को फाइल भेजी गई है। निदेशालय द्वारा कमेटी गठित कर इस पर मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह पंचकूला की तर्ज पर बनेंगे। यह पूरे जिले के लिए बड़ी सौगात होगी। इसमें होने वाले कार्यक्रम में एक साथ 1000 से 1500 लोग हिस्सा ले सकेंगे। इसमें सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे। ऑडिटोरियम में एक हजार और ओपन एयर थिएटर में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। करीब 65 प्रतिशत एरिया पार्किंग के लिए है। यहां 400 कार एक साथ खड़ी की जा सकेंगी। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग टाॅयलेट होंगे। वीआईपी व कांफ्रेंस रूम भी होंगे। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed