फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   auto, ssa, traffic police, yamunanagar

आटो चालक गली-गली पहुंचाएंगे साक्षरता का संदेश

Thu, 08 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Thu, 08 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
auto, ssa, traffic police, yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
जगाधरी वर्कशॉप। शहर में दौड़ रहे ऑटो चालक अब साक्षरता के संदेश को घर-घर, गली-गली तक पहुंचाएंगे। इनर व्हील क्लब आफ जगाधरी-यमुनानगर ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिल कर मुहिम शुरू की है, जिसमें ऑटो चालकों को जोड़ा जाएगा। क्लब की ओर से साक्षरता के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ट्रैफिक एसएचओ निर्मल सिंह रहे। इसमें 100 से अधिक आटो चालकों ने भाग लिया ।
विज्ञापन


क्लब पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल 100 से अधिक आटो पर पोस्टर लगाए। जिनमें संदेश दिया गया कि एक ही नारा पढ़ा लिखा हो देश हमारा। प्रधान शशी गुप्ता ने बताया कि देश व प्रदेश को 100 प्रतिशत साक्षर बनाना है। इसी उद्देश्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब ने 10 सरकारी स्कूल भी चिह्नित किए गए हैं, जिनमें कार्यक्रम कर 10 अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। क्लब कोषाध्यक्ष अपेक्षा गर्ग ने बताया कि आटो ट्रांसपोर्ट का बड़ा माध्यम हैं। इनकी पहुंच शहर की हर छोटी गली से लेकर मोहल्ले व कालोनी तक है।
विज्ञापन


निश्चित ही यह संदेश दूर तक जाएगा। इसके अलावा योजना बना रहे हैं कि आटो संचालकों की छवि लोगों के प्रति सकारात्मक बने। इसके लिए उनके स्तर को उठाने का काम किया जाएगा। इसके लिए उनके परिवार के साथ भी समय बिताया जाएगा। मौके पर आटो में डस्टबिन लगाने पर विचार विमर्श किया गया। जिससे सवारी गंदगी इधर उधर न फेंके। सवारी गंदगी को आटो में रखे डस्टबिन में डाल दें, जिसे ऑटो चालक सही जगह पर डंप कर दें। यूनियन की ओर से प्रधान आरके मंगा ने सहयोग किया। मंगा ने कहा कि यूनियन सदस्य जनहित में किसी भी कार्य में सहयोग देने के लिए तैयार हैं। मौके पर सचिव लीना गुप्ता, आईएसओ पूनम गर्ग, संपादक कविता मेहता, सुनीता गुप्ता, गरिमा धीमान, सुनीता त्रेहन, साक्षी गुप्ता व रेखा लूथरा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला हेल्प लाइन के नंबर भी होंगे डिस्पले: सिंह
ट्रैफिक एसएचओ निर्मल सिंह ने कहा कि आटो चालकों के साथ बैठक अच्छी रही है। जिन आटो पर महिला हेल्प लाइन के नंबर नही हैं, उन पर नंबर जल्द ही अंकित करवाया जाएगा। इसके अलावा अंडर एज वाहन चालकों के चालान भी किए जाएंगे। इसके लिए स्कूल प्रबंधक को भी सहयोग करना चाहिए। वहीं अभिभावक भी ध्यान रखें और बच्चों को बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए न दें। अभिभावक व अध्यापक बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed