{"_id":"65e4cec58d20f7be0e000c14","slug":"auto-driver-along-with-his-friends-beat-up-shopkeeper-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-115086-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑटो चालक ने साथियों संग दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑटो चालक ने साथियों संग दुकानदार को पीटा
Mon, 04 Mar 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मीना बाजारा में दुकानदार पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से घसीटा और मारपीट की। साथ ही दुकान में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
छोटी लाइन निवासी विनोद कुमार मेहता ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मीना बाजार में दुकान है। सुबह उसके जीजा के भाई का किसी ऑटो वाले से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। फिर भी बबलू नाम का ऑटो चालक अपने भाई सोनू, धोनी व 15 से 20 लड़कों को लेकर उसकी दुकान पर आ गया।
सभी ने आते ही उसे मारना शुरु कर दिया। उसे घसीट कर दुकान से बाजार से बाहर की तरफ लेकर जाने लगे। हमलावरों ने उसके गुप्तांग पर चोट मारी। साथ ही सिर फाड़ दिया। तभी बाजार के दुकानदारों ने उसे हमलावरों से छुड़वाया। आरोपी दुकानदारों पर भी हमला करते हुए बाजार से यह कहते हुए भाग गए कि तुझे तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी उसकी जेब से 2000 रुपये भी निकाल कर ले गए। साथ ही उसकी दुकान में भी तोड़फोड़ की। दुकानदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बबलू, सोनू, धोनी व अन्य के खिलाफ हमला कर दिया।