फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to steal by breaking shutter locks in bank

Yamuna Nagar News: बैंक में शटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal by breaking shutter locks in bank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने महाराणा प्रताप चौक के पास मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड बैंक में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने बैंक के शटर के तीन ताले तोड़ दिए, लेकिन अंदर कैश और गहनों तक पहुंचने से पहले सायरन बज गया, जिसके चलते चोर फरार हो गए। सुबह कर्मचारी बैंक में पहुंचे तो ताले टूटे हो देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। दो नकाबपोश सीसीटीवी में कैद हो गए। देर शाम पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बैंक के एरिया हैड सूरज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि 18 जनवरी को सभी कर्मचारी शाम 7 बजे बैंक को बंद कर चले गए थे। शुक्रवार करीब 9:45 बजे जब बैंक पर पहुंचे तो देखा कि बैंक शटर पर लगे तीन ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सब सुरक्षित था। चोर अंदर तक नहीं जा पाए। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें दो नकाबपोश युवक ताले तोड़ते नजर आए। जब बैंक में लगा सायरन बजा तो वे फरार हो गए। इस शिकायत पर शहर पुलिस ने दो अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed