फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

स्टोन क्रशर संचालक को कार से कुचलने के कोशिश में सगे भाइयों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
attack
वीरवार को क्रशर संचालक को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में दिलशाद व माशूक उर्फ मोनू दो सगे भाइयों पर केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं इस विवाद के बाद क्षेत्र में स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। जहां पुलिस की दिन भर गश्त रही। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंजीत कुमार ने बताया कि गाड़ियों का ई-रवन्ना कटवाने को लेकर विवाद हुआ। वीरवार को खनन एरिया बेलगढ़ में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों लाकड़ निवासी दिलशाद व माशूक उर्फ मोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में भीलपुरा निवासी मनजीत कुमार ने बताया कि सुबह के समय रॉयल्टी नाके के पास गाड़ियों के लिए ई-रवन्ना बिल काटे जा रहे थे। नरेश ने बताया कि उनकी गाड़ी का नंबर आया हुआ था। लेकिन दिलशाद अपनी गाड़ी का ही ई-रवन्ना बिल कटवाने को लेकर जल्दबाजी कर रहा था। रोके जाने पर वह तैश में आ गया और क्रशर मुंशी अनुज कुमार निवासी पठानपुरा यूपी से बहस करने लगा और फिर गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। इसी दौरान शोर सुनकर क्रेशर संचालक प्रवीण कुमार भी मौके पर आ गया। दिलशाद और कार में बैठे उसके भाई माशूक उर्फ मोनू ने प्रवीण के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मनजीत कुमार का आरोप है कि कार में बैठे माशूक उर्फ मोनू दिलशाद के उकसाने पर कार की टक्कर मारकर प्रवीण को कुचल डाला। मनजीत ने बताया कि माशूक की कार में मेहरबान, जीशान आदि दो तीन युवक बैठे हुए थे। जिन्होंने बार-बार अपनी कार को प्रवीण के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। कार के नीचे कुचले जाने से प्रवीण को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मनजीत कुमार ने बताया कि दिलशाद व माशूक उर्फ मोनू प्रवीण को जान से मारने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। पुलिस ने मनजीत कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी भीलपुरा के बयान पर जान से मारने के आरोप में दोनों सगे भाइयों दिलशाद व माशूक उर्फ मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपी भाइयों को हत्या के प्रयास के मामले में नामजद किया है। झगड़े के बाद से ही दोनों फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके गांव में दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषचंद, प्रभारी, थाना प्रतापनगर।
फोटो:- 36 से 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed