फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack over Land Dispute; Three Members of a Family Injured

Yamuna Nagar News: जमीन की रंजिश में हमला, एक परिवार के तीन लोग घायल

Sun, 19 Apr 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Attack over Land Dispute; Three Members of a Family Injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव लोप्यो में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रंजिश के चलते एक परिवार के चार लोगों ने दूसरे परिवार पर लाठी, डंडों व कस्सी से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लोपों निवासी गुलशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही रामेश्वर दास के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। इसके बाद से आरोपी पक्ष रंजिश रखने लगा। गुलशन ने बताया कि वह किसी गांव में जा रहा था।
विज्ञापन

तभी रामेश्वर दास ने अपनी पत्नी सरोज बाला और बेटों राहुल व विकास के साथ उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर गुलशन के पिता अमीचंद और मां मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed