फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Assistant Director inspected the arrangements of STEM Lab

Yamuna Nagar News: सहायक निदेशक ने जांची स्टेम लैब की व्यवस्था

Tue, 06 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Assistant Director inspected the arrangements of STEM Lab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। जिले के राजकीय स्कूलों में चल रही स्टेम लैब की व्यवस्था जांचने सोमवार को शिक्षा विभाग से सहायक निदेशक (एडी) डॉ. राजीव वत्स पहुंचे। उन्होंने रादौर, अलाहर, कलावड़ व बिलासपुर चारों जगह राजकीय स्कूलों में निरीक्षण किया। स्टेम लैब सहित फिजिक्स व केमिस्ट्री लैब की भी जांच की।
उन्होंने विद्यार्थियों से लैब के जरिए दी जा रही शिक्षा बारे जानकारी हासिल की। सहायक निदेशक के साथ निरीक्षण के दौरान विभाग से जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल भी उपस्थित रहे। विशाल सिंघल ने बताया कि स्टेम लैब यानी साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स लैब जिले के चार स्कूलों में चल रही है। जहां कुछ कमियों का पता चला था, जिस पर सहायक निदेशक व्यवस्था जांचने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण कर चारों जगह राजकीय स्कूलों में चल रही लैब की जांच की। इसकी रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके आधार पर विभाग की ओर से लैब की कमियों का दूर किया जाएगा। रादौर में वंशिका को हरियाणा बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा में टॉप करने पर बोर्ड की ओर से भेजा गया प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। प्रिंसिपल रोहतास राणा ने स्कूल में अध्यापकों की कमी व स्कूल संबंधी अन्य समस्याओं से डॉ. राजीव वत्स को अवगत कराया। डॉ. राजीव वत्स ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed