फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Appointment letters handed over to 30 youth in the employment fair

Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 30 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sun, 13 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters handed over to 30 youth in the employment fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। उत्तर रेलवे के जगाधरी वर्कशॉप स्थित मुख्य कारखाना की ओर से शनिवार को 1रोजगार मेला लगाया गया। यह रोजगार मेला केंद्र सरकार की रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत देश के 47 शहरों में एक साथ लगाया गया था। जिला स्तर पर यह मेला शहर के ज्योति होटल में लगाया गया। इस दौरान 200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा रहे। मेयर सुमन बहमनी, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बतौर विशिष्ट अतिथि हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से की। जिसका सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मंत्री राणा ने कहा कि रोजगार मेला सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। यह युवाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भी भागीदारी का मार्ग प्रदान करता है।
विज्ञापन

युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। बढ़ती अर्थव्यवस्था से भारत विश्व की तीसरी शक्ति बनने जा रहा है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन तरक्की हुई है और भारत अनेक देशों में निर्यात कर रहा है। उन्होंने रेलवे, उच्च शिक्षा कुरुक्षेत्र, डाक विभाग एवं गृह मंत्रालय में चयनित 30 युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कंवर पाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने शासन-प्रशासन में फैला भ्रष्टाचार समाप्त कर देश व प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर बढ़ाया है। अध्यक्षता उतर रेलवे जगाधरी के मुख्य कारखाना प्रबंधक जयप्रकाश ने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, जनप्रतिनिधि, रेलवे एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित युवाके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed