{"_id":"6446eff76c14e69dab05bcfa","slug":"another-accused-arrested-for-attempting-to-rob-a-wineshop-yamuna-nagar-news-c-18-1-100831-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वाइनशॉप लूटने के प्रयास में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वाइनशॉप लूटने के प्रयास में एक और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Apr 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर।
सीआईए टू की टीम ने फर्कपुर वाइनशॉप को लूटने का प्रयास करने के मामले में एक और आरोपी रामनगर निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूर्व में पकड़े गए जसबीर उर्फ मोनू से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। ठेकेदार अर्जुन सिंह की शिकायत पर यह मामला 17 मार्च को दर्ज हुआ था।
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उन्हेडी निवासी अर्जुन सिंह फर्कपुर स्थित वाइनशॉप में हिस्सेदार है। सात मार्च को उनका मुंशी ठेके से घर की तरफ जा रहा था तो उसने ठेके के बाहर पांच-छह युवक देखे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और बिना नंबर की बाइकों पर थे। मुंशी ने इस बारे में अर्जुन सिंह को बताया तो उसने अधिक ध्यान नहीं दिया। अगले दिन सीसीटीवी फुटेज देखी। उसमें सचिन पंडित, जसबीर उर्फ मोनू अपने साथियों के साथ दिख रहे थे। उनके पास अवैध हथियार थे। वह ठेके को लूटने की नीयत से आए थे। इस मामले में फर्कपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए टू की टीम ने अब इस केस में संजीव कुमार को पकड़ा है। इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी संजीव से पूछताछ की गई। जिसने बताया कि वह लूट करने की योजना में शामिल था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।