फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Amavasya will remain for two days, a special coincidence is being formed

Yamuna Nagar News: दो दिन रहेगी अमावस्या, बन रहा विशेष संयोग

Mon, 02 Sep 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Amavasya will remain for two days, a special coincidence is being formed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। भाद्रपद अमावस्या सोमवार व मंगलवार दो दिन है। भाद्रपद अमावस्या एक दुर्लभ योग बना रही है। इस साल भाद्रपद अमावस्या दो दिन रहेगी। भाद्रपद अमावस्या तिथि दो सितंबर व तीन सितंबर दोनों दिन पड़ रही है। ऐसे में इस बार सोमवती अमावस्या और भौमवती अमावस्या दोनों का ही लाभ भक्तों को प्राप्त होगा।
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र संचालक पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि भाद्रपद अमावस्या तिथि दो सितंबर को सुबह पांच बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होकर तीन सितंबर सुबह सात बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। दो सितंबर को सूर्योदय सुबह छह बजे हो रहा है, ऐसे में उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद अमावस्या दो सितंबर सोमवार को है। सोमवार को पड़ने के चलते यह सोमवती अमावस्या कही जाएगी। वहीं तीन सितंबर को भी उदय तिथि में अमावस्या है। इस पर भौमावती अमावस्या मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस साल सोमवती अमावस्या पर शिव योग और सिद्धि योग का विशेष संयोग बना रहा है। सनातन मान्यताओं में अमावस्या तिथि को स्नान-दान करना बेहद शुभ माना गया है। इसे भाद्रपद अमावस्या और पिठोरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। सनातन मान्यताओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान-दान करना शुभ होता है। पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि दो सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पड़ रही है।
विज्ञापन


अमावस्या का शुभ मुहूर्त

पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि दृक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर शिव योग और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। दो सितंबर शाम छह बजकर 20 मिनट पर तक शिव योग का निर्माण होगा। वहीं, तीन सितंबर सुबह सात बजकर पांच मिनट पर सिद्धि योग रहेगा। ज्योतिर्विद के अनुसार, स्नान-दान की सोमवती अमावस्या दो सितंबर को होगा। इस दिन गंगा, यमुना सहित अन्य नदियों, तीर्थं सरोवरों में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति से अनजाने हुए पाप से मुक्ति मिलती है। इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितृ दोष शांत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed