फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   allegation of rape and blackmailing

होटल में ले जाकर दुष्कर्म व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
allegation of rape and blackmailing
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पंजाब के जिला लुधियाना की संतोष नगर कॉलोनी निवासी हिमांशु पर शादी का झांसा देकर उसकी नाबालिग बेटी से डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओें में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। 28 नवंबर 2019 को वह बेटी के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। वहां पर पंजाब के लुधियाना की संतोष नगर निवासी हिमांशु भी आया था। इस दौरान आरोपी हिमांशु ने उसकी लड़की से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी उससे बात करने लगा। एक दिन वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान आरोपी हिमांशु उनके घर पर आया और उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी लड़की के अश्लील फोटो खींच लिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मई में आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ सहारनपुर ले गया। वहां आरोपी ने उसकी बेटी को एक होटल में रखा और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि अब भी आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर धमका रहा है। जब वह और उसका पति आरोपी के घर गए तो आरोपी के पिता राकेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर महिला थाना पुलिस नेदोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर अगवा करने, नशीला पदार्थ देने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियोें की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed